होम > प्रजा अधीन > अध्याय 23 – भारतीय रिजर्व बैंक में सुधार करने और महंगाई / मुद्रास्‍फीति कम करने के लिए राइट टू रिकॉल ग्रुप / प्रजा अधीन राजा समूह के प्रस्‍ताव

अध्याय 23 – भारतीय रिजर्व बैंक में सुधार करने और महंगाई / मुद्रास्‍फीति कम करने के लिए राइट टू रिकॉल ग्रुप / प्रजा अधीन राजा समूह के प्रस्‍ताव

dummy
पी.डी.एफ. डाउनलोड करेंGet a PDF version of this webpageपी.डी.एफ. डाउनलोड करें

यदि भा.ज.पा सरकार को महंगे की कोई परवाह होती,फिर उसने M3(कुल मुद्रा संख्या) को 22% क्यों बढने दिया ? और यदि कांग्रेस संसादों को महंगे की कोई परवाह ओटी , तो उन्होंने M3 (कुल मुद्रा संख्या ) को 17% क्यों बढने दिया ?

 

(23.16) भारतीय रिजर्व बैंक में बदलाव लाने पर सभी दलों और बुद्धिजीवियों का रूख / राय

सभी वर्तमान दलों के नेता और सभी बुद्धिजीवी भारतीय रिजर्व बैंक प्रमुख और रूपया आपूर्ति प्रणाली(सप्लाई सिस्टम) पर नागरिकों के नियंत्रण बढ़ाए जाने का विरोध करने लगते हैं। हम लोग सभी नागरिकों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी-अपनी पार्टी के प्रिय नेताओं से पूछें कि वे भारतीय रिजर्व बैंक प्रमुख और रूपया आपूर्ति प्रणाली(सप्लाई सिस्टम) पर नागरिकों के नियंत्रण बढ़ाए जाने का इरादा रखते हैं और तब यह निर्णय करें कि क्‍या वे वोट दिए जाने के लायक हैं ? और हम कार्यकर्ताओं से यह भी अनुरोध करते हैं कि वे बुद्धिजीवियों से इन मुद्दों पर प्रश्‍न पूछें और तब निर्णय करें कि क्‍या वे मार्गदर्शक बनने के योग्‍य हैं?

अभ्‍यास

  1. वर्ष 1951, 1961, 1971, 1981, 1991, 2001, 2004, 2008 की पहली जनवरी अथवा इसके नजदीक की किसी तारीख को रूपए की आपूर्ति ( एम 3) कितनी थी? वर्ष 1951- 2008 , 1991-2008, 2004-2008, 2008-2010 में रूपए की आपूर्ति में कितने अंश/फ्रैक्‍शन की वृद्धि हुई है?

  2. वर्ष 1951, 1961, 1991, 1992, 2001, 2004, 2008 की पहली जनवरी अथवा इसके नजदीक की किसी तारीख को अमेरिका में रूपए की आपूर्ति ( एम 3) कितनी थी? वर्ष 1951- 2008 , 1991-2008, 2004-2008, 2008-2010 में रूपए की आपूर्ति में कितने अंश/फ्रैक्‍शन की वृद्धि हुई है?

  3. वर्ष 1951, 1961, 1991, 2001, 2008 की पहली जनवरी अथवा इसके नजदीक की किसी तारीख को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा छापे गए/विनिर्मित करेंसी नोटों की मात्रा कितनी थी? वर्ष 1951- 2008 , 1991-2008, 2004-2008 में करेंसी नोटों की मात्रा में कितनी अंश/फ्रैक्‍शन की वृद्धि हुई है?

4.    1 जनवरी, 2007 से 31 दिसम्बर, 2007 के बीच बनाये गए M 3(कुल मुद्रा संख्या) में से किसे कितना प्राप्त हुआ?

5.    यदि रुपए की आपूर्ति दुगुनी कर दी जाय तो पेट्रोल तथा अन्य वस्तुओं की कीमतों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

6.    किसकी इजाजत से आर.बी.आई ने नए पैसे बनाए?

श्रेणी: प्रजा अधीन